पेट्रोल व डीजल के दाम कर करने की मांग

पेट्रोल व डीजल के दाम कर करने की मांग

गुमला : जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने गुमला उपायुक्त को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है, जिसमें डीजल, पेट्रोल की दर में कमी करने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी से देश जूझ रहा है.

पूरा कारोबार व जनजीवन प्रभावित हो गया है. ऐसे समय में डीजल एवं पेट्रोल की दर में वृद्धि उचित नहीं है. जनता पर आर्थिक बोझ आपदा के समय लादा गया है. उन्होंने पेट्रोल व डीजल की दर कम करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >