संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग

संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग

घाघरा : झारखंड नवनिर्माण दल के संयोजक विजय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में कम से कम 14 दिन पूर्ण लॉकडाउन की की मांग करते हुए पत्र प्रेषित किया है.

पत्र में किसानों को खेती करने के लिए छूट तथा आवश्यक सेवा सहित सभी दुकानदारों के लिए ठोस व व्यावहारिक गाइड लाइन जारी करने का भी अनुरोध किया है.

वहीं लॉकडाउन को प्रभावकारी बनाने के लिए गांव व शहर में वार्ड मेंबर व एक सामाजिक कार्यकर्ता के नेतृत्व में सर्वदलीय राहत कार्य एवं निगरानी समिति का गठन करा कर निचले स्तर की समिति को पर्याप्त राशि व अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही है, ताकि प्रभावितों व जरूरतमंदों को तुरंत मदद मिल सके.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >