गुमला में सिर कटे शव की हुई पहचान, जानें क्यों डॉक्टरों ने कर दिया पोस्टमार्टम करने से इंकार

असीम ने बताया कि उसकी बहन का गुमला के बादल नामक युवक से डेढ़ वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. इसके बाद बादल ने मेरी बहन को धमकी दी थी कि तुम मुझसे बात करना छोड़ दोगी, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना.

गुमला थाना क्षेत्र के फोरी गांव से सिर कटी युवती के शव की शिनाख्त हो गई है. युवती की पहचान रनिया थाना क्षेत्र की अर्चना कंडुलना के रूप में हुई है. उसके भाइयों ने अर्चना के प्रेमी पर ही उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. बुधवार को सदर अस्पताल गुमला के पोस्टमार्टम रूम में मृतका के भाई असीम कंडुलना ने उसकी शिनाख्त की. असीम ने कहा कि यह शव उसकी बहन अर्चना कंडुलना (22) का है. एसआइ प्रेम सागर सिंह की उपस्थिति में अर्चना के भाई व अन्य परिजनों ने की. अर्चना के भाई असीम कंडुलना ने बताया कि अर्चना रनिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव की निवासी है. वह एक सप्ताह पहले यह कहकर घर से निकली थी कि वह रांची जा रही है. उसके बाद से उससे कोई बात नहीं हुई. असीम ने बताया कि उसकी बहन का गुमला के बादल नामक युवक से डेढ़ वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. इसके बाद बादल ने मेरी बहन को धमकी दी थी कि तुम मुझसे बात करना छोड़ दोगी, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना. असीम ने आशंका जताई है कि बादल नामक युवक ने उसे गुमला बुलाकर उसकी गला काटकर हत्या कर दी. शव को छिपाने की नीयत से उसे कुआं में डाल दिया होगा.

फॉरेंसिक एक्सपर्ट करेंगे शव का पोस्टमार्टम

फोरी गांव के कुआं से बरामद सिर कटे युवती के शव के पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला में तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया. डॉक्टर अरविंदम, डॉक्टर सुनील किस्कू व डॉक्टर शकुंतला मुर्मू ने शव का अवलोकन किया. साथ ही पुलिस ने जांच के लिए जो सवाल पूछे थे, उसके अनुरूप पोस्टमार्टम करने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध नहीं होने की वजह से पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया. डॉक्टरों ने इसकी फॉरेंसिंग एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी और कहा कि शव को रांची भेज दिया जाए.

Also Read: झारखंड : गुमला में बेटे ने पिता की हत्या कर शव को दफनाया, 19 दिन बाद प्रशासन ने कब्र से निकाला बाहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >