कोरोना से मृत वृद्ध की पत्नी कोरोना पॉजिटिव

कोरोना से मृत वृद्ध की पत्नी कोरोना पॉजिटिव

सिसई : सिसई के 81 वर्षीय एक व्यक्ति की तीन दिन पहले रांची में कोरोना वायरस से मौत हो गयी थी. गुरुवार को उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है. प्रशासन ने उन्हें सिसई से गुमला ले आया और कोविड वार्ड में रखा है.

ज्ञात हो कि मृत वृद्ध का पोता भी बुधवार को पॉजिटिव मिला है. प्रशासन के अनुसार, मृतक के संपर्क में जितने भी लोग आये हैं, सभी का सैंपल लेकर जांच की जा रही है. अभी तक मृतक के संपर्क में आने वालों में पत्नी व पोता पॉजिटिव मिल चुके हैं.

posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >