फंदे से लटका मिला युवक का शव

11 मई को होने वाली थी सूरज उरांव की शादी

घाघरा. घाघरा थाना के देवाकी गांव निवासी सूरज उरांव (22) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. 11 मई को सूरज की शादी होने वाली थी. इसकी सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. जानकारी के अनुसार देवाकी गांव निवासी सूरज उरांव का शव गुरुवार को घर से लगभग डेढ़ किमी दूर झाड़ी कुदूर नामक जगह पर पेड़ में फंदे से झूलता हुआ देखा गया. इसके बाद इसकी सूचना परिजन व घाघरा थाना को दी गयी. मृतक के पिता कृष्णा उरांव ने बताया कि सूरज का 11 मई को शादी थी. गुरुवार को लड़की के घर मुंह देखवन कार्यक्रम में जाना था. शादी की तैयारी को लेकर रात हम सभी मिठाई बना रहे थे. इस दौरान सूरज घर आया और अपने कमरे में चला गया. हमलोगों ने सोचा कि वह पहले की तरह अपने रूम में सोया होगा. अचानक ही सुबह सूचना मिली कि उक्त स्थल पर सूरज का शव फंदे के सहारे झूल रहा है. इसके बाद हम सभी पहुंचे. इस संबंध में थानेदार पुनीत मिंज ने कहा कि सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >