क्रशर में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

डुमरी. थाना क्षेत्र के कुटलू गांव स्थित क्रशर में मध्यप्रदेश निवासी सावन कुमार बर्मन (25) का शव फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है. मृतक का गर्दन जरूर फंदे में बंधा हुआ था, परंतु वह घुटने के बल जमीन पर मृत मिला. पुलिस अगर इसकी जांच करें, तो स्पष्ट होगा कि सावन कुमार ने आत्महत्या की है या फिर उसकी मौत के पीछे कोई दूसरा राज है. क्रशर मालिक के अनुसार सोमवार की रात कपड़े के सहारे फांसी लगा कर सावन ने आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. एसआइ अमर शुक्ला ने बताया कि मृतक मध्यप्रदेश के छिंदया बरही का रहने वाला था, जो यहां पर क्रशर में ऑपरेटर का काम करता था. वह क्रशर के पैनल के नीचे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. दूसरे कमरे में उसका ममेरा भाई ज्ञानी वर्मन रहता था. बताया कि उनके घरवालों से बात करने पर बताया कि मृतक के पेट में दर्द की बीमारी थी और खून की उल्टी करता था. इस कारण से वह तनाव में रहता था. हो सकता है इसी को लेकर उसने आत्महत्या कर ली होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >