साइबर क्राइम : 37 हजार रुपये की ठगी

साइबर क्राइम : 37 हजार रुपये की ठगी

सिसई : प्रखंड के मेन रोड निवासी बबलू चटर्जी ने बुधवार को ठगी की शिकायत करते हुए सिसई थाना में आवेदन दिया है. इसके तहत 30 हजार 91 रुपये वापस कराने की गुहार लगायी है.

आवेदन में कहा है कि मेरा बैंक खाता एसबीआइ सिसई शाखा में है. बुधवार को किसी ने मेरे मोबाइल पर काॅल किया और अपने को बैंक कर्मचारी बताते हुए एटीएम पिन नंबर मांगा.

मैं उसके झांसे में आकर पिन नंबर दे दिया. कुछ देर बाद मेरे खाते से 25 हजार व 12 हजार 91 रुपये दो किस्तो में निकासी का मैसेज आया.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >