घाघरा में अपराधियों ने बाइक समेत युवक को जिंदा जलाया

गुमला जिला के घाघरा में अपराधियों ने एक युवक को बाइक समेत जिंदा जला कर मार डाला. युवक के सिर को पत्थर से कुचला गया है. घटना शनिवार रात करीब 12 बजे घाघरा थाना से महज 200 मीटर दूर हुई है.

घाघरा(गुमला) : गुमला जिला के घाघरा में अपराधियों ने एक युवक को बाइक समेत जिंदा जला कर मार डाला. युवक के सिर को पत्थर से कुचला गया है. घटना शनिवार रात करीब 12 बजे घाघरा थाना से महज 200 मीटर दूर हुई है. लोगों को रविवार सुबह घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है.

शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. मृतक की पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक अस्पताल में ही रखा जायेगा. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:30 से 12:00 बजे काफी शोरगुल हो रही थी. लोगों ने सोचा कि नशेड़ी युवक हर दिन की तरह अड्डाबाजी कर रहे होंगे. इसलिए भयवश कोई घर से बाहर नहीं निकला. रविवार सुबह लोगों ने एक युवक की जली हुई लाश और पास ही में जली हुई बाइक देखी. शव का अधिकांश हिस्सा जल चुका था.

गुमला के घाघरा थाने से महज 200 मीटर दूर हुई घटना

चोरी की थी बाइक : जो बाइक जली अवस्था में मिली है, वह फल विक्रेता विनय साहू की है. यह बाइक शनिवार रात 9:00 बजे चांदनी चौक स्थित उनकी दुकान से चोरी हुई थी. विनय ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >