गुमला की लड़की का अपहरण कर खूंटी में किया गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Crime News: गुमला की नाबालिग लड़की का अपहरण कर खूंटी ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी अभी फरार है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Crime News| गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला के पालकोट प्रखंड में 15 वर्षीय लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. 6 युवकों ने उसका अपहरण किया और खूंटी ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित नाबालिग को बरामद कर लिया है. दुष्कर्म करने वाले 5 युवकों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया. एक युवक अभी भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

इन 5 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

लड़की के अपहरण के बाद उसकी मां ने बेटी के लापता होने का आवेदन थाने में दिया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने खूंटी से लड़की को बरामद कर लिया है. अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें पालकोट हनुमान मंदिर निवासी जगरनाथ नायक उर्फ जग्गू (22), गांधी नगर पालकोट निवासी दीपांशु राज सोनी उर्फ गोलू (19), तेलीटोली पालकोट निवासी आकाश साहू (19), अंबापखना रनिया निवासी संजू कुमार (19) और रनिया खूंटी निवासी किशोर साहू (25) शामिल हैं.

लड़की के अपहरण की सूचना पर कुछ लोगों को पकड़ा गया. इसके बाद लड़की को खूंटी से बरामद किया गया. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. इस कांड से संबंधित अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी जारी है.

राहुल कुमार दसौंधी, थानेदार, पालकोट, गुमला

इसे भी पढ़ें

मंईयां योजना से हांफ रही सरकार, भाजपा ने सरकार को भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर घेरा

गिरिडीह के जंगल से मिला विस्फोटकों का जखीरा, बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे नक्सली

Weather Alert: झारखंड के 3 जिलों में अगले 3 घंटे में तेज हवाओं के साथ वज्रपात का अलर्ट

19 फरवरी को आपके शहर में क्या है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट, यहां चेक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >