झारखंड नवनिर्माण दल गुमला नगर परिषद के प्रमुख नेताओं की बैठक गुमला झारखंड नवनिर्माण दल गुमला नगर परिषद के प्रमुख नेताओं की बैठक गुमला में नगर प्रभारी अजीत विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित आइपीएफ के प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि गुमला नगर परिषद में भ्रष्टाचार चरम पर है. यहां जनता से ज्यादा अधिकारियों का विकास हो रहा है. टेंडर घोटाला आम बात है. हर काम में यहां पैसा वसूली का धंधा चलता है. शहर वासियों को भ्रष्टाचार, गंदगी, नाइंसाफी से मुक्ति के लिए नगर निकाय चुनाव में जेएनडी समर्थित उम्मीदवार को उतारा जायेगा. श्री सिंह ने यह भी कहा कि ठंड ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये. लेकिन अलाव एवं कंबल का पैसा मिलने के बावजूद गुमला शहर में ना अलाव जलाये गये गई ना ही सभी गरीबों को कंबल मिला. पार्टी अलाव व कंबल खरीददारी के लिए प्राप्त पैसे में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए जोरदार आवाज उठायेगी. श्री सिंह ने यह भी कहा है नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नप चुनाव में उम्मीदवारों को जीतने के लिए पूरी ताकत पार्टी लगायेगी. अजीत विश्वकर्मा ने कहा कि शहर का एक भी नाली बहता नहीं है. जिससे गंदगी फैली हुई है. नेकलेस प्रोजेक्ट बनने से गंदगी जैसी समस्या से शहर वासियों को निजात मिलेगी. बैठक में नगर परिषद गुमला द्वारा की जा रही गड़बड़ी घोटाले का भंडाफोड़ के लिए तथा शहर वासियों को जगाने के लिए 22 जनवरी 2026 को गुमला शहर के चौक चौराहों में नुक्कड़ सभा किया जायेगा. प्रत्याशियों के चयन एवं चुनावी कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए सभी वार्ड के प्रतिनिधियों को लेकर 29 जनवरी 2026 को गुमला कचहरी स्थित हड़ताली वृक्ष के पास में कैडर कन्वेंशन आयोजित की जायेगी. वहीं चुनावी कार्यक्रम की देखरेख के लिए सर्वसहमति से युवा नेता नदीम अंजुम को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. बैठक में आइपीएफ के प्रवक्ता हाफिजुर रहमान, अजीत विश्वकर्मा, नदीम अंजुम, अशोक साहू, गोपेश्वर गोप, हेमंत कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
