हाथी ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त, मुआवजा की मांग

हाथी ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त, मुआवजा की मांग

भरनो. बुधवार की रात हाथी ने बोडोटोली व कुसुम्बाहा गांव में दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी सबसे पहले बोडोटोली गांव में घुस तिजंती उरांव के घर की दीवार को गिरा दिया, जिससे घर के अंदर रखा सामान दब कर नष्ट हो गया. दीवार गिरने से घर के अंदर रखी दो साइकिल, एक बाइक व एक जेनरेटर मशीन क्षतिग्रस्त हो गयी. हाथी ने घर में रखे एक बोरा धान को भी खा गया. हाथी के हमले में घर के अंदर मौजूद 12 मुर्गियों की मौत हो गयी और बकरी के दो बच्चे घायल हो गये. बोडोटोली में उत्पात मचाने के बाद हाथी गांव से निकलकर कुसुम्बाहा गांव पहुंचा, जहां हाथी ने छोटन गोप के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी ने घर के दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर के अंदर रखे एक बोरा धान व चावल को खा गया. हाथी के उत्पात से क्षेत्र में दहशत है. ग्रामीण डर के साये में जीवन गुजार रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों का झुंड लगातार जंगल से सटे गांवों में प्रवेश कर रहा है, जिससे ग्रामीणों की फसलें, घर एवं जान-माल खतरे में पड़ गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि हाथी के भय से वे रतजगा करने को मजबूर हैं. घटना की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि कपिल गोप ने बोडोटोली गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. वहीं कुसुम्बहा में समाजसेवी बांदे उरांव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. घटना की सूचना वन विभाग को गयी है. पीड़ित परिवारों ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >