Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में कोरोना से 362 लोगों की मौत, 33,046 लोग संक्रमित, अब तक 22,349 लोग ठीक हुए

Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : कोरोना संक्रमण की चपेट में आये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को रांची के मेदांता से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के मुख्य केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसके पहले उन्हें रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1056 नये मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 32174 हो गयी है. 12 संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 347 हो गया है. 725 संक्रमित कोरोना से ठीक हुए. इसके साथ ही राज्य में 21750 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. इस समय राज्य में कोरोना के कुल 10077 केस हैं. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…

Live Updates
3:47 AM. 27 Aug 20 10:17 PM. 26 Aug

झारखंड में कोरोना से 362 लोगों की मौत

झारखंड में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 33,046 हो गयी है. बुधवार की रात 8 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में अब तक 362 लोगों की मौत हो चुकी है. कुल 22,349 लोग ठीक हो चुके हैं और पूरे प्रदेश में एक्टिव कोरोना केस की संख्या 10,335 रह गयी है.

3:47 AM. 27 Aug 20 10:17 PM. 26 Aug

24 घंटे में कोरोना से 10 लोगों की झारखंड में हो गयी मौत

24 घंटे के दौरान झारखंड में कोरोना से 10 लोगों की मौत हो गयी. पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 6 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा, तो बोकारो में 2 और देवघर एवं रांची में एक-एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हो गयी.

3:47 AM. 27 Aug 20 10:17 PM. 26 Aug

एक दिन में 599 लोग ठीक हुए

झारखंड में बुधवार को 19 जिलों के 599 लोगों ने कोरोना को मात दी और विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी के बाद अपने घर गये. सबसे ज्यादा 164 लोग पूर्वी सिंहभूम में ठीक हुए. बोकारो में 26, चतरा में 12, गिरिडीह में 73, गढ़वा में 15, गोड्डा में 7, हजारीबाग में 12, जामताड़ा में 13, खूंटी में 26, कोडरमा में 11, लातेहार में 13, लोहरदगा में 2, पाकुड़ में 27, पलामू में 73, रांची में 46, सरायकेला में 32, सिमडेगा में 8, साहिबगंज में 4 और पश्चिमी सिंहभूम में 35 कोरोना से संक्रमित लोग ठीक हो गये.

3:47 AM. 27 Aug 20 10:17 PM. 26 Aug

झारखंड में 26 अगस्त को कोरोना के 872 नये मामले सामने आये

झारखंड में बुधवार (26 अगस्त, 2020) को कोरोना वायरस के 872 नये मामले सामने आये. सबसे ज्यादा 159 मामले हजारीबाग में, 143 केस रांची में और 129 केस पूर्वी सिंहभूम में सामने आये. बोकारो में 38, चतरा में 7, दुमका में 13, गिरिडीह में 81, गढ़वा में 72, गोड्डा में 4, जामताड़ा में 6, खूंटी में 15, कोडरमा में 26, लातेहार में 35, लोहरदगा में 16, पाकुड़ में 3, पलामू में 14, रामगढ़ में 8, साहिबगंज में 31, सरायकेला में 8, सिमडेगा में 32 और पश्चिमी सिंहभूम में 32 मामले सामने आये.

7:35 PM. 26 Aug 20 2:05 PM. 26 Aug

स्वास्थ्य मंत्री की मंजूरी मिलते ही लागू होगी दर

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना संक्रमित हैं और रिम्स में भर्ती हैं. जैसे ही स्वस्थ होंगे, वैसे ही कोरोना के इलाज की दर तय करने के प्रस्ताव पर उनकी मंजूरी लेकर इसे लागू कर दिया जायेगा. प्रस्ताव तैयार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बिहार, हरियाणा, केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र के निजी अस्पतालों की दरों का अध्ययन किया है.

5:38 PM. 26 Aug 20 12:08 PM. 26 Aug

मनमानी पैसे नहीं वसूल सकेंगे निजी अस्पताल

कोरोना के इलाज के लिए निजी अस्पताल अब मनमाना पैसा नहीं वसूल पायेंगे. स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज की दर तय करने का प्रस्ताव तैयार किया है. इसके तहत निजी अस्पताल एक दिन में अधिकतम 18 हजार रुपये तक ही चार्ज कर पायेंगे.

मुख्य बातें

Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : कोरोना संक्रमण की चपेट में आये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को रांची के मेदांता से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के मुख्य केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसके पहले उन्हें रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1056 नये मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 32174 हो गयी है. 12 संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 347 हो गया है. 725 संक्रमित कोरोना से ठीक हुए. इसके साथ ही राज्य में 21750 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. इस समय राज्य में कोरोना के कुल 10077 केस हैं. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >