बच्चों को नैतिक शिक्षा, खेलकूद व योग से जोड़ें : अजीत

बच्चों को नैतिक शिक्षा, खेलकूद व योग से जोड़ें : अजीत

गुमला. झालसा के निर्देश पर शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बालगृह, संप्रेक्षण गृह, वृद्धाश्रम व मूक बधिर विद्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने बच्चों के भोजन, शिक्षा, खेलकूद, साफ-सफाई, कर्मियों की योग्यता समेत अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया. बालगृह के अधिकारियों को झालसा द्वारा अनुशंसित सुविधाओं का अनुपालन करने तथा परिसर स्वच्छ रखने का निर्देश दिया गया. संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा व्यवस्था व किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय की जांच करते हुए अधीक्षक व गृहपति को बच्चों को नैतिक शिक्षा, खेलकूद व योग से जोड़ने को कहा गया. बच्चों ने कंप्यूटर प्रशिक्षण व भोजन की सुविधा पर संतोष जताया. प्रधान जिला जज ने उन्हें अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी. उन्होंने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से मुलाकात कर चिकित्सा व आवास की जानकारी ली. मूक-बधिर विद्यालय के निरीक्षण के दौरान एक दृष्टिबाधित शिक्षक ने उन्हें ब्रेल लिपि में पठन-पाठन की प्रक्रिया दिखायी. मौके पर डालसा सचिव राम कुमार लाल गुप्ता, प्रभारी न्यायाधीश प्रतीक राज व स्थायी लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह आदि उपस्थित थे.

डॉ दिलीप आज गुमला में

गुमला. रांची के चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ दिलीप एन प्रसाद 17 मई को गुमला आयेंगे. वे न्यू मिश्रा मेडिकल हॉल पालकोट रोड गुमला में सुबह नौ बजे से एक बजे तक मरीजों की जांच करेंगे. यह जानकारी चितरंजन मिश्रा ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >