नये पदाधिकारियों से मजबूत होगी कांग्रेस : प्रदीप

डुमरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी डुमरी की रविवार को टांगीनाथ धाम मोड़ के समीप एक महत्वपूर्ण बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, डुमरी डुमरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी डुमरी की रविवार को टांगीनाथ धाम मोड़ के समीप एक महत्वपूर्ण बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बैठक में प्रखंड कांग्रेस कमेटी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, एसटी मोर्चा, एससी मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा के पूर्व कार्यों की समीक्षा की गयी. साथ ही संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न मंच व एवं मोर्चाओं का पुनर्गठन किया गया. जिसमें प्रखंड कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष के रूप में प्रदीप मिंज, उपाध्यक्ष जीवंती एक्का, महासचिव फिरासत अली व सचिव राजेश्वर एक्का को मनोनीत किया गया. इसके अलावा प्रखंड एससी मोर्चा अध्यक्ष नारायण रजक, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना लकड़ा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष सचित टोप्पो, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मकबूल आलम एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन एक्का को बनाया गया. वहीं दक्षिणी मंडल अध्यक्ष के रूप में वाल्टर बखला व उत्तरी मंडल अध्यक्ष के रूप में गुलाब मुंडा को जिम्मेदारी सौंपी गयी. इसके साथ ही 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में सईद इमाम, गुलजार खान, एस्थर, गोरटी बखला, बिरसू, किशोर, एमा, अरुण, सुजाता, बुधराम एवं शिवगटन को शामिल किया गया. मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिंज ने कहा कि एसटी, एससी, ओबीसी, महिला एवं युवा कांग्रेस सहित सभी मंच-मोर्चाओं का पुनर्गठन कर नये पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन किया गया है, जो कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभायेंगे. वहीं अध्यक्ष द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को नशापान से दूर रहने की अपील की. साथ नशा कर बाइक नहीं चलने के लिए जागरूक किया गया. कार्यक्रम में प्रमोद खलखो, जॉय कुजूर, ललिता कुजूर, बीबीयाना कुजूर, एलिजाबेथ, मकबूल आलम, वसीम, एलेन, पंकज टोप्पो, सुशील तिग्गा, जगराम मुंडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >