कांग्रेस नेता इबरार अंसारी के निधन पर शोक, कार्यकर्ताओं ने रखा दो मिनट का मौन

गुमला जिला कांग्रेस कार्यालय में सचिव इबरार अंसारी को श्रद्धांजलि दी गई. नेताओं ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

गुमला. शहर के लोहरदगा रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में इबरार अंसारी के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत इबरार अंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया.

इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि इबरार अंसारी का निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य किया. उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित साथी को खो दिया है. कांग्रेस परिवार इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है.

शोकसभा में सीता देवी, लाडले खान, जय सिंह, मिनहाज खान, रूपेश कुमार, रफी अली, फिरोज आलम, अभिषेक कुमार, यशोदा देवी, तुरतन, राज कुजूर, अभिषेक सोरेग, प्रकाश सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >