बदला लेने के लिए छोटेलाल ने की थी धीरज मुंडा की हत्या

घाघरा प्रखंड के तेंदार गांव की घटना

घाघरा. घाघरा प्रखंड के तेंदार गांव में मंगलवार को टांगी से काट कर एक की हत्या व तीन लोगों को घायल करने के आरोपी छोटेलाल उरांव को घाघरा पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. थानेदार तरुण कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार को तेंदार गांव में आरोपी ने धीरज मुंडा की टांगी से मार कर हत्या कर दी थी. वहीं धीरज की पत्नी व दो बच्चे पर भी वार कर घायल किया था. इसके बाद आरोपी छोटेलाल को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. थानेदार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसके पिता से कुछ दिन पहले धीरज मुंडा की लड़ाई हुई थी. इसके बाद से वह धीरज से बदला लेना चाहता था. मंगलवार को धीरज के घर हड़िया पीने के लिए गया और घर में रखी टांगी उठा कर अंधाधुंध वार कर धीरज को मारा. इसके बाद उसकी पत्नी व दोनों बच्चों को भी टांगी से मार कर घायल कर दिया. थानेदार ने जब आरोपी से पूछा जब तुम्हारा गुस्सा धीरज से था, तो तुमने पत्नी और बच्चों को क्यों मारा. इस पर आरोपी ने कहा कि मारते हुए धीरज की पत्नी व दोनों बच्चों ने देख लिया था. इसलिए मैंने सोचा उनलोगों को भी मार दूं. विक्षिप्त होने का नाटक कर रहा था आरोपी: घटना के समय आरोपी विक्षिप्त होने का नाटक कर रहा था. इस दौरान उसने पूरे घटना क्रम में पुलिस से लेकर ग्रामीणों को भ्रमित कर बचना चाह रहा था. परंतु पुलिस ने आरोपी का नाटक को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >