पेसा एक्ट के तहत पारंपरिक ग्राम प्रधान पद पर किशुन सिंह ने किया दावा

चेरो समाज ने पेसा एक्ट के तहत पारंपरिक ग्राम प्रधान पद पर अपना दावा पेश किया है. किशुन सिंह के समर्थन में उपायुक्त को आवेदन सौंपा गया, जिसमें आदिवासियों के हक अधिकार की बात कही गई है.

कामडारा, गुमला: प्रखंड के सरिता पंचायत अंतर्गत मौजा सरिता निवासी चेरो समाज के किशुन सिंह ने पेसा एक्ट के तहत पारंपरिक ग्राम प्रधान पद पर अपना दावा प्रस्तुत किया है. इस संबंध में चेरो समाज कामडारा की ओर से उपायुक्त गुमला को आवेदन सौंपा गया है.

आवेदन में कहा गया है कि पेसा एक्ट के तहत नियमानुसार मौजा सरिता खेवट संख्या 02 के विलेज नोट के आधार पर राम प्रसाद सिंह मौजा सरिता के मालिक थे. उनके निर्वंश होने के बाद मालिक के भैयादि बड़ वंश के परपोता किशुन सिंह हैं. चेरो समाज के पास खूट खट्टी, पहनाई और पनभारा का हक-अधिकार प्राप्त है.

चेरो आदिवासी महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष बजराज सिंह ने आरोप लगाया कि धर्मांतरित लोग ग्राम प्रधान बनने के लिए दावेदारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इससे आदिवासियों के हक-अधिकार प्रभावित होंगे. उन्होंने कहा कि यदि धर्मांतरित लोग ग्राम प्रधान बनते हैं, तो चेरो आदिवासी महासभा सड़क से लेकर सदन तक विरोध-प्रदर्शन करेगा.

आवेदन सौंपने वालों में केंद्रीय उपाध्यक्ष बजराज सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विष्णु सिंह, शिवकुमार सिंह, किशुन सिंह, गोपी सिंह, ईश्वर सिंह सहित चेरो समाज के लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >