गुमला. गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स सत्र 2026 की पहली मासिक बैठक अध्यक्ष राजेश लोहानी की अध्यक्षता में चेंबर कार्यालय सिद्धि विनायक होटल में हुई. बैठक में चेंबर के कार्य को सुचारू पूर्वक चलाने के लिए उप समिति के सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन कर स्वागत किया गया. इसमें बृज फोगला, मो शाहनवाज खान क्राफ्ट, मनीष कुमार केशरी, शिवम जायसवाल, गौरव केसरी, कर्पूरी ठाकुर, राजीव रंजन श्रीवास्तव, रोहित खंडेलवाल, विनोद विश्वकर्मा, पंकज प्रसाद सोनी, शेखर अग्रवाल, रूपक कुमार, संदीप कुमार डुमरडीह, कुणाल कुमार, दीपक कुमार अग्रवाल, शशांक सोनी, शंकर लाल जाजोदिया व दिनेश प्रसाद शामिल हैं. मौके पर पूर्व अध्यक्ष दामोदर कसेरा ने प्रस्ताव लाया कि आंजन टोल प्लाजा नागफेनी में गुमला की गाड़ियों को रियायत नहीं दी जा रही है. अनावश्यक रूप से बहसबाजी की जा रही है. लोगों को परेशान किया जा रहा है, जिस पर अध्यक्ष द्वारा निर्णय लिया गया कि अगर आंजन टोल प्लाजा में गुमला की गाड़ियों को अनावश्यक रूप से शोषण किया जायेगा, तो टोल प्लाजा के कर्मचारियों के विरुद्ध आंदोलन होगा. साथ ही आवश्यकता पड़ी, तो टोल का घेराव किया जायेगा. इस संदर्भ में एनएच के अधिकारियों से भी बात करने पर सहमति बनी. बैठक में चेंबर के सदस्यों ने नगर परिषद के क्रियाकलापों पर चर्चा की गयी. अभी शहर में सफाई व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. जबकि नगर परिषद द्वारा अलग-अलग तरह की उगाही की जा रही है. इस संदर्भ में नगर परिषद के प्रशासक से मिल कर विरोध दर्ज किया जायेगा. अगर सुधार नहीं होता है, तो चेंबर ऑफ कॉमर्स व्यापारियों की सहमति आगे के आंदोलन की रणनीति तय करेगी. बैठक में सचिव प्रणय कुमार साहू, उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, सह सचिव राहुल केशरी, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष दामोदर कसेरा, दिनेश अग्रवाल, सरजू साहू, पवन अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, विनोद केशरी, कार्यकारिणी सदस्य आदित्य गुप्ता, संजीव मालानी, पंकज खंडेलवाल, मुनीलाल साहू, सुमित साबू, अमित मंत्री, विकास कुमार सिंह उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
