श्री चैती दुर्गा पूजा समिति के पदधारी देवघर रवाना

गुमला की श्री चैती दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुए. समिति ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की.

गुमला. सावन माह के पावन अवसर पर श्री चैती दुर्गा पूजा समिति के पदधारी मंगलवार को संरक्षक निर्मल कुमार गोयल के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुए.

प्रस्थान से पूर्व श्री गोयल ने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने की बात कही.

समिति के अध्यक्ष संजीव उर्वशी ने कहा कि देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी का जीवन सुखमय हो तथा मनोवांछित फल की प्राप्ति हो. जत्था में सरजू प्रसाद साहू, दामोदर कसेरा, द्वारिका मिश्र सुमन व प्रेमसागर जायसवाल भी शामिल हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >