बारिश में सड़क बनी मुसीबत, आजाद बस्ती के लोगों ने प्रशासन से लगायी गुहार

चैनपुर की आजाद बस्ती में सड़क की बदहाल स्थिति से लोग परेशान हैं. बारिश के कारण कीचड़ और जलजमाव से आवागमन मुश्किल हो गया है. प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की गई.

चैनपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित आजाद बस्ती में सड़क की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह कीचड़, जलजमाव और गड्ढे हो गये हैं. जिसमें पैदल चलना और दोपहिया वाहनों से आवागमन करना मुश्किल हो गया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि आजाद बस्ती में लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है. लेकिन अब तक इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया है. बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है. सड़क पर जमा कीचड़ के कारण लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी हो रही है.

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि आजाद बस्ती की सड़क का जल्द निर्माण कराया जाये और बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाये. लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में रहने के बावजूद उन्हें पक्की और बेहतर सड़क की सुविधा नहीं मिल पा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >