शहीद हवलदार विजय सोरेंग पर केंद्रीय रिजर्व बल को गर्व : डिप्टी कमांडेंट

आतंकी हमले में शहीद फरसामा के लाल की सातवीं पुण्यतिथि मनायी गयी

बसिया. 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फिदाइन की ओर से सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में शहीद बसिया प्रखंड अंतर्गत फरसामा गांव के लाल शहीद विजय सोरेंग का शनिवार को शहादत दिवस कुम्हारी तालाब चौक पर मनाया गया. शहीद विजय सोरेंग की सातवीं पुण्यतिथि पर परिजनों और सीआरपीएफ जवानों ने श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम कि शुरुआत शहीद विजय कि शहादत पर दो मिनट का मौन धारण कर किया गया. कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ की 218वीं बटालियन की ओर से मां लक्ष्मी देवी, पिता- बिरिस सोरेंग व पत्नी करमेला बा को सम्मानित किया गया. मौके पर बटालियन के डिप्टी कमांडेंट घूरन उरांव ने कहा कि हम शहीद विजय सोरेंग को उसकी सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं. ये हमारे लिए काफी गर्व का विषय है कि शहीद हवलदार विजय सोरेंग ने देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी. उनके बलिदान से केंद्रीय रिजर्व बल को गर्व है. शहीद हवलदार विजय सोरेन के पिता सह रिटायर फौजी बिरिस सोरेन कहा कि मुझे आज भी यही लगता है कि मेरा बेटा भारत मां की सेवा में ड्यूटी पर तैनात है. उन्होंने कहा कि मुझे अपने बेटे के शहादत पर गर्व है. मेरा बेटा शहीद होकर सिर्फ माता-पिता ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष में अपना नाम रोशन किया है. कार्यक्रम में एसआइ हरजिंदर सिंह, एएसआइ प्रदीप कुमार यादव, एसडीपीओ नजीर अख्तर, एसडीओ जायवंती देवगम, बीडीओ सुप्रिया भगत, थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, जिप सदस्य विनोद भगत, सीआरपीएफ के प्रदीप कुमार यादव, विष्णु देव भगत, रामनेश कुमार, राजधनी उरांव, मोहम्मद मुजाहिद, नरेंद्र, बेयंत सिंह, शक्ति सिंह, सुनील कुमार, मोहम्मद मुस्तफा, उपप्रमुख इंदुमती देवी, मुखिया बीर वंशीपाल बड़ाइक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >