गुमला. 10 माह तक लापता रही नाबालिग किशोरी की बरामदगी के चर्चित मामले में गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में नामजद आरोपी संतोष दास को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है. मंगलवार को गुमला लाकर उससे पूछताछ की गयी. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. ज्ञात हो कि गुमला की एक नाबालिग किशोरी करीब 10 माह पहले लापता हो गयी थी. पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी अनुसंधान के आधार पर हाल ही में उसे मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बरामद किया था. बरामदगी के दौरान यह तथ्य सामने आया था कि किशोरी आरोपी के साथ रह रही थी और वह गर्भवती हो गयी. इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया था. जांच में सामने आया कि आरोपी संतोष दास की पहचान किशोरी से उस समय हुई थी. जब वह गुमला में रह कर काम करता था. आरोप है कि उसने नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाकर मध्य प्रदेश ले गया था. पुलिस जब किशोरी की बरामदगी के लिए ग्वालियर पहुंची थी. तब आरोपी मौके से फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही. आखिरकार मध्य प्रदेश में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उसे गुमला लाया गया. जहां पुलिस ने उससे पूछताछ की. पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
नाबालिग को साथ रखने का आरोपी गिरफ्तार, जेल
नाबालिग को साथ रखने का आरोपी गिरफ्तार, जेल
