व्यवसायी संजीव मलानी ने थामा कांग्रेस का दामन, सांसद सुखदेव भगत ने दिलायी सदस्यता

गुमला शहर के जाने-माने युवा व्यवसायी संजीव मालानी ने रविवार को सांसद सुखदेव भगत के हाथों भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

3 गुम 8 में संजीव का कांग्रेस में स्वागत करते सांसद

प्रतिनिधि, गुमला

गुमला शहर के जाने-माने युवा व्यवसायी संजीव मालानी ने रविवार को सांसद सुखदेव भगत के हाथों भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने पार्टी के नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो एवं जिला प्रभारी बंधु तिर्की के नाम आवेदन देकर पार्टी से जुड़ने की अपील की थी. प्रदेश अध्यक्ष व जिला प्रभारी की सहमति के बाद सांसद द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से सदस्यता दिलायी गयी. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा भी मौजूद रहे. ज्ञात हो कि संजीव मालानी लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े रहे हैं और मारवाड़ी समाज सहित कई संस्थाओं में विभिन्न पदों पर रहकर सामाजिक कार्य करते आये हैं. मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा है कि आज हमारे लिए खुशी का विषय है कि संजीव मालानी जैसे ऊर्जावान और समाजसेवी युवा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस परिवार में शामिल हुए हैं. कांग्रेस हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज रही है. संजीव मालानी ने कहा कि मैं सांसद सुखदेव भगत, प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो एवं जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा का आभार व्यक्त करता हूं. जिन्होंने मुझे कांग्रेस परिवार से जुड़ने का अवसर दिया. मैं पार्टी के सिद्धांतों, समानता, भाईचारा और सेवा के मार्ग पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के लिए निष्ठा के साथ कार्य करूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >