सभी धर्मों के लोगों की भाईचारगी गुमला की पहचान : शकुंतला

स्पोर्ट्स एकेडमी गुमला के तत्वावधान में ईद मिलन समारोह आयोजित

गुमला. स्पोर्ट्स एकेडमी गुमला के तत्वावधान में एकेडमी के संयोजक सैय्यद जुन्नू रैन के आवास में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में शहर के कई गणमान्यजनों, खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों समेत विभिन्न धर्मों के लोगों ने शामिल होकर समारोह का लुत्फ उठाया. मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें पहली बार ऐसे आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला है. उन्होंने कहा कि समारोह में हिंदू, मुस्लिम सिख व इसाई सभी धर्मों के लोग शामिल हुए हैं, जो गुमला की आपसी भाईचारगी व प्रेम को दर्शाता है. कहा कि गुमला की यही पहचान है और इस पहचान को बनाये रखें, जिससे भाइचारगी बनी रहे. विशिष्ट अतिथि नप के पूर्व उपाध्यक्ष सह झामुमो अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष मोहम्मद कलीम अख्तर ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और शांति बनाये रखने का एक बहुत ही अच्छा माध्यम है. यदि सभी धर्मों के लोग इस प्रकार मिल-जुल कर त्योहारों को मनायें, तो त्योहार की खुशियां भी अलग तरह की होती है और सुकून भी मिलता है. एकेडमी के संयोजक सैय्यद जुन्नू रैन ने कहा कि वे इस तरह का आयोजन पिछले कई सालों से करते आ रहे हैं. इस आयोजन में शहर के बुद्धिजीवियों का हमेशा सहयोग रहा है. समारोह का धन्यवाद ज्ञापन फैसल आब्दीन ने किया. समारोह में आफताब आलम लाडले, शंकर नायक, दामोदर केसरा, निर्मल गोयल, कैलाश, पूर्व भाजपा अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू, मोहम्मद करीम उर्फ कल्लू, खालिद शाह, हाजी फैयाज, अरीब आब्दीन, असर आब्दीन आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >