बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोग घायल

बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोग घायल

डुमरी. थाना क्षेत्र के दंदरिया घाटी में गुरुवार को श्रद्धालुओं से भरा बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि बाबा टांगीनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा. हादसे में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर गांव के निवासी हैं. वाहन चालक अरविंद ने बताया कि घाटी से नीचे उतरने के दौरान अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया, जिससे गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया और वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डुमरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ अलबेल केरकेट्टा की देखरेख में सभी का उपचार किया गया. घायलों में चार वर्षीय अभिजीत मिश्रा, चालक अरविंद, 33 वर्षीय निभा मिश्रा, 12 वर्षीय निखिल मिश्रा, 52 वर्षीय सावित्री देवी व 37 वर्षीय राजेश कुमार मिश्रा शामिल हैं. इसके अलावा 16 वर्षीय उजाला मिश्रा, नौ वर्षीय शिवम मिश्रा तथा 65 वर्षीय श्याम सुंदर मिश्रा को भी अंदरूनी चोटें लगी हैं. हादसे में एक वर्षीय अंजनी मिश्रा के माथे पर चोट लगी, जिससे वह कुछ समय के लिए बेहोश हो गयी थी. प्राथमिक उपचार के बाद 42 वर्षीय रेखा मिश्रा की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. वहीं अन्य घायलों का इलाज डुमरी सीएचसी में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >