जीवन का मुख्य लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें युवा : बिशप

एनडब्ल्यूजीइएल चर्च में 75वीं जुबली सह वार्षिक बाइबल क्लास का आयोजन

गुमला. गुमला पेरिस युवा संघ के तत्वावधान में लोहरदगा रोड स्थित एनडब्ल्यूजीइएल चर्च गुमला में 75वीं जुबली सह वार्षिक बाइबल क्लास का आयोजन किया गया. इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक महा समागम में गुमला के विभिन्न क्षेत्रों की 19 मंडलियों से आये हजारों मसीही युवा-युवतियों ने हिस्सा लेकर पवित्र बाइबल के वचनों पर सामूहिक रूप से मनन किया. कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल डायोसिस के बिशप रेभ निस्तार कुजूर उपस्थित हुए. आयोजन स्थल पर पहुंचने पर युवा संघ द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज और हर्षोल्लास पूर्ण नृत्य के साथ उनका स्वागत किया. मौके पर उद्देश्य पूर्ण जीवन विषय पर प्रकाश डालते हुए बिशप निस्तार कुजूर ने कहा कि प्रत्येक युवा को अपने जीवन का एक मुख्य लक्ष्य तय करना चाहिए. कहा कि यदि आप दृढ़ संकल्प व स्पष्ट उद्देश्य के साथ आगे बढ़ेंगे, तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सफलता पाने से नहीं रोक सकती. बिना उद्देश्य का जीवन पूरी तरह अर्थहीन होता है. उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कभी खुद को बेकार न समझें, आपका जीवन बेहद बहुमूल्य है और इसे पिता परमेश्वर ने उपहार स्वरूप दिया है. बिशप ने युवा संघ को 75वीं गौरवशाली जुबली पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे समाज के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है. उन्होंने युवाओं को परमेश्वर की कृपा में आगे बढ़ने और एक आदर्श व अनुशासित समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम में रेभ बेलस लकड़ा, रेभ ग्लोरिया बेक, रेभ सुरेश लकड़ा, होशियाना तिर्की, अनूप नूतन गिद्दी, जय झंडा लकड़ा, झेलम गिद्दी, प्रचारक प्रदीप बाखला, प्रचारक माइकल मिंज, प्रचारक सुनील बड़ा, प्रचारक लोलस टोप्पो, प्रचारक नेहा बेक, प्रचारक अनोखा लकड़ा, सजीत पन्ना, अभिषेक तिर्की, सौरभ एक्का, प्रीति लता मिंज, नीमन झरिया खेस, नूरागीता एक्का, मनीषा कुजूर, हर्षिता टोप्पो, प्रिस्किला टोप्पो, प्रेम रोस कुजूर, राशि मणि तिर्की, स्वर्ण वाणी कुजूर, नेरका टोप्पो, आनंदित लकड़ा, जोलजेन लकड़ा, नीलिमा बड़ा, प्रदीप मिंज, सुभाष कुजूर, धन कुंवर बड़ा, सबन सुरीन, एजरस कुजूर, अनुपम एंजेल टोप्पो, अमर खलखो, अर्पित टोप्पो, अभिषेक, मुकुट खेस संगम लकड़ा, अनीश तिर्की, असिसन, जॉन केरकेट्टा, सिखा लकड़ा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >