पर्यावरण को संतुलित रखने में पक्षियों का अहम योगदान : उपाध्यक्ष

पर्यावरण को संतुलित रखने में पक्षियों का अहम योगदान : उपाध्यक्ष

गुमला. श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गुमला द्वारा पर्यावरणीय संतुलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लुप्त प्रायः हो रहे पक्षियों को गर्मी से राहत देने का संकल्प लेते हुए शहर में जन जागरूकता अभियान चलाया गया. समूह के सदस्यों ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों में परिभ्रमण कर 150 सकोरा (मिट्टी का पात्र) व दाना वितरित किया. साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से शहरवासियों को जागरूक करते हुए अपनी छतों अथवा आंगन में सदैव पात्र में साफ जल और कटोरे में दाना रखने की अपील की गयी. गुमला शाखा के उपाध्यक्ष अजय प्रसाद ने बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक जनकल्याणकारी संस्था है, जो न सिर्फ मनुष्य के लिए, अपितु पशु-पक्षियों तथा पर्यावरण के लिए भी संवेदनशील है. इस अनूठे मुहिम से शहरवासियों में पक्षियों के संरक्षण के प्रति सजग होने की उम्मीद जतायी जा रही है. मौके पर समूह के मंत्री बिपिन कुमार सिन्हा, अजय सिन्हा, संजय महापात्र, सुबोध कुमार दास, अशोक यादव, विजय सिन्हा, बबलू गुप्ता, मनोज गुप्ता, श्यामा कांत मिश्र, दिनेश महापात्र, आश्रम कुमार, अजय सिन्हा, सुरेंद्र सिंह, गौरी शंकर षाड़ंगी, मुकेश दास आदि उपस्थित थे.

बाइक सवार घायल

डुमरी. कंडरवानी निवासी 47 वर्षीय महावीर गयार सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. महावीर अपने घर से किसी भगत के पास बंदुआ जा रहा था. इस दौरान पतराटोली मोड़ भट्टा के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >