बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

भरनो. एनएच-43 गुमला-रांची मुख्य मार्ग पर स्थित डुंबो चौक के समीप शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नगड़ी थाना क्षेत्र के जुरा निवासी 50 वर्षीय अंगनू चीक बड़ाइक के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार अंगनू अपनी बाइक से कुसुमबहा बाजार की ओर आ रहे थे, तभी रांची की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. दुर्घटना में वे सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते भरनो थाना के एएसआइ प्रदीप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल पुलिस वाहन से भरनो अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और खरवागढ़ा के पास धर दबोचा. पुलिस ने बोलेरो को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो सिसई क्षेत्र की है. पुलिस मामले की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है.

सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

गुमला. लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास शाखा गुमला के निदेशक ने शुक्रवार को सदर अस्पताल गुमला का साप्ताहिक निरीक्षण किया. निदेशक ने निरीक्षण के क्रम में रोगी भर्ती वार्ड, किचेन रूम, दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया. साथ ही रोगी भर्ती वार्ड में भर्ती किये गये मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर वार्ता की और अस्पताल में दी जी सेवाओं के बारे में जानकारी ली. इसके बाद निदेशक ने पदाधिकारी व कर्मियों की उपस्थिति नियमित रूप से ससमय सुनिश्चित करने के लिए उपस्थिति पंजी का भी निरीक्षण किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >