अपने हक और अधिकार के लिए सजग रहें : ग्लैडसन डुंगडुंग

गुमला धर्मप्रांतीय काथलिक महिला संघ का दो दिवसीय आमसभा संपन्न

गुमला धर्मप्रांतीय काथलिक महिला संघ का दो दिवसीय आमसभा संपन्न प्रतिनिधि, गुमला संत पात्रिक महागिरिजा गुमला में गुमला धर्मप्रांतीय काथलिक महिला संघ का दो दिवसीय 31वीं वार्षिक आमसभा का समापन रविवार को हुआ. इस अवसर पर संत पात्रिक मैदान में प्रात:कालीन समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित किया गया. मुख्य अनुष्ठाता गुमला धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप लीनुस पिंगल एक्का ने समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित कराया. इसके पश्चात वार्षिक आमसभा का सभा हुआ. सभा के मुख्य वक्ता ग्लैडसन डुंगडुंग रहे. मौके पर श्री डुंगडुंग ने आदिवासियों के लिए संवैधानिक प्रावधान और भविष्य पर अपना विचार रखा. साथ ही समाज के लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आने और एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने सभा में शामिल लोगों को संवैधानिक प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और अपने हक व अधिकार हेतु सजग रहने की अपील की. बिशप लीनुस पिंगल एक्का ने महिलाओं को काथलिक महिला संघ को मजबूत बनाये रखने के लिए प्रेरित किया. साथ ही जरूरत पड़ने पर पल्ली का सहयोग करने की भी अपील की. काथलिक महिला संघ की सभानेत्री फ्लोरा मिंज एवं सचिव जयंती तिर्की ने तपती गर्मी के बावजूद महिलाओं की सहभागिता के लिए आभार प्रकट किया. साथ ही संघ को मजबूत बनाये रखने की अपील की. कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी सहित कई पार्षदों ने भी सहभागिता निभायी. इससे पूर्व कार्यक्रम के पहले दिन चैनपुर, नवाडीह, बनारी, करौंदाबेड़ा, ममरला, कोनबीर नवाटोली, गुमला व मांझाटोली भिखारियेट की सभानेत्रियों ने भिखारियेट प्रस्तुत किया. मुख्य वक्ता आरसी मध्य विद्यालय भलमंडा के प्रधानाध्यापक रेभरन फादर इग्नासियुस मिंज ने ख्रीस्तीय धर्म/जीवन का मूल उद्देश्य एवं इसकी उपयोगिता पर अपना विचार रखा. इसके पश्चात मांझाटोली भिखारियेट द्वारा आधुनिक नाच, करौंदाबेड़ा द्वारा आदिवासियों की झलक, बनारी द्वारा नया व्यवस्थान झांकी, नवाडीह द्वारा सामाजिक झांकी, ममरला द्वारा आदिवासी नाच, चैनपुर द्वारा सामाजिक झांकी, कोनबीर नवाटोली द्वारा पुराना व्यवस्थान झांकी व गुमल भिखारियेट के सोसो पल्ली ने धार्मिक नाच प्रस्तुत किया. संध्या में मोमबत्ती एवं भिखारियेट झंडा के साथ माता मरिया की शोभायात्रा भी निकाली गयी. कार्यक्रम में गुमला धर्मप्रांत के भीजी फादर जेफ्रेनियुस तिर्की, फादर मूनसन बिलुंग, फादर कुलदीप, फादर जीतन, फादर अगस्तुस कुजूर, फादर मतियस टोप्पो, फादर सामुएल कुजूर, फादर प्रफुल्ल एक्का, फादर विलियम लकड़ा, फादर फुलजेंस कुल्लू, फादर रजत एक्का, फादर समीर डुंगडुंग, फादर सिप्रियन कुजूर, फादर जोन अलबर्ट बाड़ा, फादर अमृत मिंज, फादर पौल, संत अन्ना कोन्वेंट की माता सुपीरियर सिस्टर पूनम मिंज, सिस्टर मारिया स्वर्णलता कुजूर, सिस्टर ललिता, सिस्टर मेरी डांग, सिस्टर अन्ना मेरी, सिस्टर मंगला, सिस्टर अजिता टेटे, सिस्टर निर्मला एक्का, सिस्टर अनुरंजना, सिस्टर मधुरिमा, धर्मप्रांतीय काथलिक सभा अध्यक्ष सेतकुमार एक्का, अंबरोस केरकेट्टा, ज्योति केरकेट्टा, जुलियुस कुल्लू, अजय बेक, प्रेम एक्का, निराली सुरीन, दिव्या सरिता मिंज, अलमा खेस, सेबेस्तियानी, पुष्पा लुगून, प्रफुल्ला कुजूर, रजनी लकड़ा, कर्मेला केरकेट्टा, शीला बेक सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >