बसिया. दुर्गा पूजा समिति बसिया की बैठक अध्यक्ष किस्टो प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा के सफल आयोजन के लिए पुरानी कमेटी को यथावत रखने का निर्णय लिया गया.
लॉटरी निकालने का प्रस्ताव, सड़कों पर नहीं होगा चंदा
मौके पर उपाध्यक्ष गौरीशंकर ओहदार द्वारा लॉटरी निकालने का प्रस्ताव दिया गया. साथ ही सड़कों में चंदा नहीं करने का निर्णय लिया गया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी युवाओं को
सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेवारी युवा वर्ग को दी गयी. बैठक में उमेश महंती, दिनेश साहू, पंकज सिंह, अजय सिंह, केदार महंती, पवन कुमार साहू, राकेश साहू, रंजीत चौधरी, गोकुल सोनी, अर्जुन राम, मनभरण साहू, जितेंद्र भगत, शुभम चौधरी, लल्लु चौधरी, प्रवीण राज, तनुज गोप, रिंकू कुमार, प्रवीण राज सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.
