त्याग, कुर्बानी व भाईचारे का संदेश देता बकरीद

त्याग, कुर्बानी व भाईचारे का संदेश देता बकरीद

बिशुनपुर. प्रखंड में मुस्लिम धर्मावलंबियों का पर्व बकरीद मनाया गया. बनारी स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज मौलाना गुलाबी मुस्तफा साहब की अगुवाई में अदा की गयी, जहां बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने देश व समाज में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी. मौलाना ने कहा कि बकरीद का त्योहार त्याग, कुर्बानी व भाईचारे का संदेश देता है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द व एकता को मजबूत करने का एक अवसर है. मौके पर युनूस अंसारी, अनवर अली, आजाद अली, शफीक अली, जहीर खान, शेरू खान, कलाम खान, रमजान खान, यूनुस अली, फंटा अली, इरफान अली, जहांगीर अली, क्यूम अंसारी आदि उपस्थित थे. प्रभारी एसआइ प्रमोद कुमार व बिशुनपुर पुलिस बल ने ईदगाह पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

मौलाना ने त्याग व मोहब्बत का दिया संदेश

कामडारा. प्रखंड में बकरीद पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. नवनूरी मस्जिद कामडारा में मुख्य नमाज मौलाना रूहुल्लाह रिजवी ने अदा करायी. मौलाना ने कहा कि मोहब्बत का नाम ही कुर्बानी है. मौके पर अंजुमन कमेटी के सदर मोहम्मद अलाउद्दीन खान, हुसैन खान, एल पप्पू खान, नसीम अंसारी, दिलदार हुसैन, मोहम्मद अहसान, मोहम्मद अकरम, आजम खान, अनीश खान, सारिक खान, फिरोज खान, शमीम अंसारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >