बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती आज, तैयारी पूरी

बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती आज, तैयारी पूरी

गुमला. बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती सह विजय उत्सव को लेकर गुमला में तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. क्षत्रिय महासंघ गुमला ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 23 अप्रैल को यह आयोजन धूमधाम से किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी व क्षत्रिय नेता प्रवीण कुमार सिंह शामिल होंगे. वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव, जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, गुमला नप अध्यक्ष शकुंतला उरांव व उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष सागर उरांव, वार्ड आयुक्त शैल मिश्रा, गुमला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राणा नकुल समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में भाग लेंगे. आयोजन के तहत सुबह 11.00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके बाद अपराह्न तीन बजे नगर भ्रमण किया जायेगा और बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षत्रिय महासंघ गुमला के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी और संरक्षक पिछले 15 दिनों से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं.

श्रुति अग्रवाल बनीं चैनपुर की एसडीपीओ

चैनपुर. चैनपुर अनुमंडल के सातवें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के रूप में श्रुति अग्रवाल ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. पदभार ग्रहण करने के बाद अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. कमान संभालते एसडीपीओ ने एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है. उन्होंने अपने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न लंबित मामलों एवं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली. निवर्तमान एसडीपीओ आइपीएस ललित मीणा का स्थानांतरण जमशेदपुर सिटी एसपी के पद पर होने के बाद श्रुति अग्रवाल की चैनपुर में नियुक्ति हुई है. कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल ने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताते हुए कहा कि मेरी कोशिश रहेगी कि मैं यहां की जनता की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >