आयुष कुमार का शतक, गढ़वा ने पलामू को हराया

गुमला मुख्यालय के शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में गढ़वा ने रोमांचक मुकाबले में पलामू को 14 रनों रनों से शिकस्त देकर प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की.

गुमला गुमला मुख्यालय के शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में गढ़वा ने रोमांचक मुकाबले में पलामू को 14 रनों रनों से शिकस्त देकर प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करनी उतरी गढ़वा की टीम ने आयुष कुमार के शतक 103 रन और अर्पित कुमार गिरी के 95 रनों की बदौलत निर्धारित 48 ओवर में 266 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. पलामू की ओर से सर्वेश ने तीन व सुमित ने एक विकेट हासिल किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पलामू की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की ओपनर आनंद कुमार शर्मा ने बेहतरीन 95 व त्रिसंत ने 58 रनों का योगदान दिया. दोनों के आउट होने के बाद टीम संघर्ष करती दिखी. पूरी टीम 252 रनों पर सिमट गयी. गढ़वा की ओर से अर्पित ने तीन व अंकित ने दो विकेट हासिल किये. गेंद व बल्ले के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गढ़वा के अर्पित गिरी मैन ऑफ द मैच बने. टीआरडीओ सिद्धार्थ राज सिन्हा. एलओ अमलेश कुमार सिंह, अंपायर इफ्तीखार व अजमल हुसैन ने प्लेयर ऑफ़ द मैच अर्पित गिरी को पांच हजार कैशमनी और ट्रॉफी देकर पुरुस्कृत किया. मौके पर सचिव जितेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, ज्ञान प्रकाश सहित अन्य मौजूद थे. सोमवार को पलामू व कोडरमा के बीच मुकाबला होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >