गुमला में तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म का प्रयास, युवक गिरफ्तार

गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म करने में असफल होने पर आरोपी युवक ने मारपीट की है. हालांकि पुलिस ने बाद में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है

गुमला : गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म करने में असफल होने पर आरोपी युवक ने मारपीट की है. पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी युवक रघुनाथपुर गांव के अरविंद टोप्पो (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पीड़ित महिला की उम्र 40 वर्ष है. महिला ने बताया की आठ जनवरी को वह घर पर अकेली थी. तभी गांव के अरविंद टोप्पो उसके घर आया. महिला को अकेला पाकर जबरदस्ती बलात्कार करने का प्रयास करने लगा. महिला ने इसका विरोध किया. महिला द्वारा विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की.

युवक महिला को बेरहमी से पीटने लगा. किसी प्रकार महिला अपने घर से बाहर निकली और जान बचायी. घटना के वक्त महिला अकेली थी. इस मामले में रायडीह थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. एसआई कविंद्र कुमार पोद्दार व एएसआई प्रसिद्ध तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद्र टोप्पो को गांव से गिरफ्तार किया व सोमवार को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >