दवा कंपनियों की मनमानी से एसोसिएशन नाराज

गुमला जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की द्वितीय कार्यकारिणी समिति की बैठक संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में बस स्टैंड के समीप हुई.

: कंपनी से दवा खरीद-बिक्री बंद करने की हिदायत

प्रतिनिधि, गुमला

गुमला जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की द्वितीय कार्यकारिणी समिति की बैठक संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में बस स्टैंड के समीप हुई. बैठक में सर्वप्रथम सचिव के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. साथ ही गत बैठक की संपुष्टि की गयी. बैठक में दवाओं के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता एवं ड्रग लाइसेंस/फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन समय पर करने पर बल दिया गया. साथ ही दवा कंपनियों की मनमानी पर आपत्ति की गयी. वक्ताओं ने कहा कि दवा कंपनियों के द्वारा मनमाने ढंग से दवाइयों को सीधे डॉक्टर या खुदरा दवा दुकानों में सप्लाई दिया जा रहा है. वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि स्थिति यही रही, तो गुमला में अवैध रूप से दवा सप्लाई करने वाली कंपनियों का दवा का खरीद-बिक्री बंद कर दी जायेगी. इसके साथ बैठक में राज्य संगठन झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन रांची से प्राप्त निर्देशों पर भी चर्चा की गयी. बैठक में शामिल एसोसिएशन के लोगों ने एकमत से निर्देशों का पालन करने की बात कही. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दवा खरीद-बिक्री एवं संगठन की समस्याओं के संबंध में शीघ्र ही ड्रग विभाग से मिलकर अपनी बात रखने का निर्णय लिया गया. बैठक में महासचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष नीतेश कुमार, आशुतोष कुमार, गोपाल प्रसाद, मोहम्मद तारिक आजमी, मोहम्मद सुलेमान अंसारी, मोहम्मद दाउद खान, राजेंद्र प्रसाद, संजय सिंह, राजकिशोर साहू, मनोज साबू, राजू श्रीवासतव, अविनाश कुमार, राधेश्याम भगत, गोपाल सोनी, किशोर कुमार, शिशुपाल जयंत मुखर्जी, डॉक्टर सतीश पाठक सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >