झारखंड में नक्सली बुद्धेश्वर के बाद अब 15 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू निशाने पर, घेराबंदी में जुटी पुलिस

Jharkhand Naxal News, रांची न्यूज : झारखंड के गुमला जिले के कुरुमगढ़ में 15 जुलाई को भाकपा माओवादी के रिजनल कमेटी मेंबर व कोयल शंख जोन के सेक्रेटरी बुद्धेश्वर उरांव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. अब पुलिस के निशाने पर लोहरदगा, लातेहार व गुमला में दहशत बना 15 लाख का इनामी रवींद्र गंझू है.

सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां रवींद्र की घेराबंदी में जुट गयी हैं. यह आइइडी प्लांट करने में माहिर माना जाता है. इसके कारण लोहरदगा के जंगलों में प्लांट किये गये आइइडी के चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो चुकी है.

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कब तक होगी भारी बारिश, ये है मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

गुमला में रिजनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव के मारे जाने के बाद पुलिस की नजर अब उसके रिश्तेदार एरिया कमांडर रंतू उरांव पर है. इसके अलावा नक्सली लाजीम अंसारी, खुदी मुंडा, सुदर्शन गुहिया और अमेन नगेशिया भी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं.

Also Read: झारखंड में शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया अब होगी ऑनलाइन, चतरा से होगी शुरुआत

गुमला और लोहरदगा के बीच लातेहार का बूढ़ा पहाड़ इलाके में नवीन दस्ता सक्रिय है. इस दस्ते में 40 से 50 की संख्या में नक्सली हैं. नक्सलियों को दबोचने के लिए थाना और खुफिया को सटीक सूचना संग्रह का टास्क दिया गया है.

Also Read: रांची में दिहाड़ी मजदूर की गला रेतकर हत्या, बुजुर्ग दादी पर बच्चों के पालने की जिम्मेदारी

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >