प्रशासन की लापरवाही : खाना पीना नहीं मिलने की वजह से होम क्वारेंटाइन से भागे 15 लोग

15 मजदूरों को प्रशासन ने विज्ञान भवन गुमला के होम क्वारेंटाइन में रखा था, परंतु यहां खाने पीने की व्यवस्था नहीं रहने के कारण 15 लोग भागे

दुर्जय पासवान

गुमला : दूसरे राज्य से आए 15 मजदूरों को प्रशासन ने विज्ञान भवन गुमला के होम क्वारेंटाइन में रखा था. यहां 14 दिनों तक मजदूरों को रखना था. परंतु यहां खाने पीने की व्यवस्था नहीं रहने के कारण 15 लोग भाग गए. यह मामला तब प्रकाश में आया जब होम क्वारेंटाइन में रह रही एक महिला ने फोन कर भोजन की गुहार लगायी.

महिला ने कहा कि खाने पीने की व्यवस्था नहीं है. जिससे बच्चे भूखे रो रहे हैं. इसकी सूचना तुरंत जीवन संस्था को दी गयी. जीवन संस्था के अनिकेत कुमार ने तुरंत पहल कर अपने सहयोगियों की मदद से होम क्वारेंटाइन में भोजन भेजवाया. परंतु भूख से परेशान सभी लोग वहां से तब तक भाग गए. जबकि गुमला प्रशासन का कहना है कि यहां खाने पीने की सब व्यवस्था की गयी थी.

परंतु होम क्वारेंटाइन में रह रहे मजदूरों ने कहा कि हमें कोई पूछने तक नहीं आ रहा था. हमारे पास पैसा भी नहीं है कि बच्चों के लिए भोजन खरीद सके. वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने कहा कि कुछ लोग दोपहर में ही भागे थे. कुछ लोग बच्चों की भूख से परेशान होकर भाग गए.

बता दें कि होम क्वारेंटाइन में उन्हीं लोगों को रखा गया है जो दूसरे राज्य से आए हैं. ऐसे में इन सभी लोगों के भागने से अगर किसी में एक भी लक्षण मिल जाता है तो इसकी जवाबदेही कौन लेगा. स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि होम क्वारेंटाइन में पानी, शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है. वहां पर रहने वाले लोग अक्सर पेशाब व शौच के लिए कमरे से बाहर निकल जाते थे. जिससे उन्हें होम क्वारेंटाइन में रखने का कोई मतलब नहीं है. इधर भागे हुए सभी 15 लोगों को प्रशासन खोज रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >