ससुर को पीटने के बाद बहू को उठाकर ले जाने का आरोप, जानें क्या है मामला

खोरा पतराटोली निवासी 60 वर्षीय वृद्ध सीताराम लोहरा को रविवार की अहले सुबह पांच बजे एक दर्जन लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया.

गुमला थाना क्षेत्र के खोरा पतराटोली निवासी 60 वर्षीय वृद्ध सीताराम लोहरा को रविवार की अहले सुबह पांच बजे एक दर्जन लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया. उसके बाद उसकी बहू सुमति लोहराइन को उठाकर ले गये. परिजनों ने घटना के बाद सीताराम लोहरा को सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया है.

जहां उसका इलाज चल रहा है. इस संबंध में सीताराम के पुत्र मुकेश लोहरा ने बताया कि घाघरा के दर्जनों लोग बोलेरो व बाइक में हर्वे हथियार से लैस होकर मेरे घर आये थे. मेरे पिता को नींद में ही मारने लगे. जिससे वह घायल हो गये. उसके बाद उपरोक्त लोगों ने मेरी पत्नी को जबरन उठाकर अपने साथ ले गये.

मुकेश ने बताया कि वर्ष 2017 में उसकी बहन चांदमुनी को मुन्ना लोहरा दिल्ली में ले जाकर बेच दिया है. उसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. जिसके बाद उपरोक्त लोगों ने मेरे घर पहुंचकर घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में थानेदार मनोज कुमार ने कहा कि इस मामले की कोई सूचना नहीं है. आवेदन मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >