युवक पर जानलेवा हमला कर की लूटपाट, रिम्स रेफर

युवक पर जानलेवा हमला कर की लूटपाट, रिम्स रेफर

गुमला. घाघरा थाना के चांदनी चौक के समीप सोमवार की देर रात करीब दो बजे 23 वर्षीय संजय उरांव पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. घायल संजय उरांव आंजन गांव का निवासी बताया जा रहा है. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि चाकू लगने से उसके पेट की आंत बाहर निकल आयी है. वहीं अपराधियों द्वारा उसका करीब 80 हजार रुपये कीमत का एप्पल मोबाइल फोन लूट लेने की भी बात कही जा रही है. घटनास्थल पर संजय की क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी मिली है. बाइक की स्थिति देख कर कुछ लोग और पुलिस शुरुआती तौर पर इसे सड़क हादसा मान रहे हैं. हालांकि परिजनों व स्थानीय लोगों ने लूटपाट के दौरान हमला किये जाने की आशंका जतायी है. इधर, मामले में एक दूसरा एंगल भी सामने आ रहा है. स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि घटना के पीछे प्रेम संबंध का मामला भी हो सकता है. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और हर बिंदु पर जांच जारी है. सूचना मिलने के बाद घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया. वहां भी हालत नाजुक रहने पर मंगलवार की अहले सुबह करीब चार बजे रिम्स भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >