हिंसक झड़प में घायल एक युवक की मौत

कामडारा थाना क्षेत्र के लतरा गांव में बीते 31 दिसंबर 2025 को हिंसक झड़प हुई थी. दो गुटों में हुई इस हिंसक झड़प में आठ लोग घायल हो गये थे.

कामडारा कामडारा थाना क्षेत्र के लतरा गांव में बीते 31 दिसंबर 2025 को हिंसक झड़प हुई थी. दो गुटों में हुई इस हिंसक झड़प में आठ लोग घायल हो गये थे. जिसमें सभी का इलाज चल रहा है. लेकिन एक युवक की इलाज के क्रम में रविवार को मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल भौंका महतो की इलाज के क्रम में रिम्स में मौत हुई है. भौंका महतो की मौत की सूचना के बाद लतरा गांव में आक्रोश व्याप्त है. हालांकि, इस हिंसक झड़प के बाद कामडारा थाना की पुलिस ने एक जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. नामजद आरोपियों में से एक व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार कर ली है. वहीं अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है. दूसरी तरफ ग्रामीणों ने कहा है कि हिंसक झड़प को उकसाने वाले सभी लोगों पर कार्रवाई हो. भौंका महतो को मारने वाले लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर सभी की गिरफ्तारी हो.

बाइक समेत गड्ढे में गिरा युवक

कामडारा. थाना क्षेत्र के पोकला रेलवे स्टेशन रोड में शराब के नशे में धुत बाइक समेत चालक सड़क किनारे गड्ढे में गिर कर घायल हो गये. घायल युवक अजीत इंदवार तिरा बसिया निवासी है. रविवार को युवक बाइक में कुछ लोगों को पोकला रेलवे स्टेशन तपस्विनी ट्रेन में छोड़ने आया था. इसके बाद वापस लौटने के क्रम में बाइक समेत गड्ढे में जा गिरा. घटना में युवक को चेहरे समेत शरीर के अन्य भागों में चोटें पहुंची है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >