शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, फिर मुकरा

पीड़िता ने सदर थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई करने मांग

गुमला. गुमला में शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का एक मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सदर प्रखंड के सुअरगुड़ा निवासी युवक ने उससे प्रेम संबंध स्थापित किया और शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसके साथ संबंध में रहा. इस दौरान युवक ने कई बार जल्द शादी करने का आश्वासन दिया, जिस पर भरोसा कर वह उसके साथ रिश्ते में बनी रही. पीड़िता का कहना है कि जब उसने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो उसने टाल-मटोल करना शुरू कर दिया. बाद में उसने साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया. इससे आहत होकर पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और न्याय की मांग को लेकर सदर थाना पहुंची. आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसे धोखे में रखकर शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण किया है. उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में सदर पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >