नियमों का उल्लंघन करनेवालों से वसूला गया 1.82 लाख रुपये जुर्माना

गुमला-रांची मुख्य मार्ग पर नागफेनी के समीप वाहन जांच अभियान चला

गुमला. जिले में सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने अब आरपार के मूड में कार्रवाई शुरू कर दी है. सोमवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ज्ञान शंकर जायसवाल ने गुमला-रांची मुख्य मार्ग पर नागफेनी के समीप व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान में कुल 1.82 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया. वाहन जांच अभियान चलने व जुर्माना वसूली से नियम तोड़ने वाले चालकों में हड़कंप मचा रहा. जांच अभियान का सबसे प्रमुख आकर्षण उन मनचले बाइक चालकों पर कार्रवाई रही. जिन्होंने अपनी मोटरसाइकिलों के साइलेंसर को मॉडिफाई करवा रखा था. ऐसे बाइकर्सों पर अधिक गाज गिरी. मौके पर ही मैकेनिक बुलवा कर उनके बाइक से साइलेंसर निकलवाया गया और उनसे जुर्माना वसूला गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कंपनी फिटेड साइलेंसर के साथ छेड़छाड़ कर ध्वनि प्रदूषण फैलाना और दहशत का माहौल बनाना अब गुमला की सड़कों पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. जांच अभियान के दायरे में बड़ी गाड़ियां और मालवाहक वाहन भी रहे. क्षमता से अधिक माल लोड (ओवरलोडिंग) करके चलने वाले हाइवा और ट्रकों पर भी जुर्माना लगाया गया. डीटीओ ने चालकों को सख्त चेतावनी दी कि ओवरलोडिंग से न केवल सड़कें टूटती हैं, बल्कि बड़ी दुर्घटनाएं भी होती हैं. अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों की भी बारीकी से जांच की गयी. बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए डीटीओ ने कहा कि जिले में हर दिन सड़क हादसों में होने वाली मौतों का मुख्य कारण सुरक्षा मानकों विशेषकर हेलमेट का उपयोग नहीं करना है. लोग अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं. इसलिए सख्ती जरूरी है. इसके अलावा जांच में वाहनों के लाइसेंस, परमिट, बीमा, फिटनेस जैसे दस्तावेजों की भी जांच की गयी. नंबर प्लेट छुपा कर चलने वाले और एक्स्ट्रा एलइडी लाइट लगाने वाले वाहन भी रडार पर रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >