गुमला में गला रेतकर दो महिलाओं की हत्या

गुमला : गुमला जिला अंतर्गत अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड के सीसी करमटोली में शनिवार की देर रात को दो महिलाओं की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. अपराधी घर में घुसे और सो रही महिलाओं की गला रेत कर हत्‍या कर दी. मृतकों में 60 वर्षीय अरबेरथा तिर्की व 55 वर्षीय सेरोफिना बाड़ा है. घटना […]

गुमला : गुमला जिला अंतर्गत अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड के सीसी करमटोली में शनिवार की देर रात को दो महिलाओं की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. अपराधी घर में घुसे और सो रही महिलाओं की गला रेत कर हत्‍या कर दी. मृतकों में 60 वर्षीय अरबेरथा तिर्की व 55 वर्षीय सेरोफिना बाड़ा है. घटना के वक्त घर में कोई पुरुष नहीं था.

अपराधियों ने दोनों की हत्या करने के बाद दरवाजा में ताला जड़ दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर अंदर देखा तो दो महिलाओं का शव पड़ा हुआ मिला. महिलाओं की हत्या के बाद पूरा गांव खाली हो गया था. लोग डर से जंगल में लकड़ी चुनने तो कोई पशु चराने चले गये थे.

मुखिया दिलीप बड़ाइक ने गांव के लोगों को बुलाया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. 

दोनों के पति गोवा में काम करते हैं

मृतका सेरोफिना बाड़ा का ससुराल चैनपुर थाना के कटकाही बंडोटोली में है. लेकिन वह अपने मायके कोंकडीह में रह रही थी. सेरोफिना के पति इग्नेस बाड़ा और अरबेरथा तिर्की के पति सुनील तिर्की दोनों गोवा में काम करते हैं. इसी कारण सेरोफिना अरबेरथा के घर में सोती थी.

ग्रामीणों ने बताया कि अरबेरथा के घर में किराना दुकान है. सुबह गांव का एक बच्चा कुछ सामान लेने दुकान गया तो उसने घर के अंदर झांका तो दोनों का शव दिखा. बच्चों ने ग्रामीणों को सूचना दी. इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर मुखिया दिलीप बड़ाइक ने पुलिस को बुलाया.

जारी के थाना प्रभारी सुदामा चौधरी ने कहा कि हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही हत्या के स्पष्ट कारणों की जानकारी दी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >