माओवादी के बुद्धेश्वर, सौरभ व खुदी पर सात-सात लाख का इनाम.
दुर्जय पासवान
गुमला : गुमला जिले में भाकपा माओवादी के 10 व पीएलएफआइ के 12 इनामी नक्सली व उग्रवादी हैं. ये सभी खूंखार व हार्डकोर हैं. इन 22 नक्सलियों पर सरकार ने इनाम घोषित कर रखा है. करीब एक करोड़ रुपये का इनाम है. इसमें माओवादी के 10 नक्सलियों पर करीब 50 लाख व पीएलएफआइ के 12 उग्रवादियों द्वारा 72 लाख रुपये का इनाम घोषित है.
गुमला जिला की पुलिस ने इन इनामी नक्सली व उग्रवादियों की सूची जनता के बीच जारी करते हुए पोस्टरबाजी अभियान शुरू कर दी है. जिन क्षेत्रों में ये नक्सली रहते हैं या आते-जाते हैं.
उन इलाकों में पुलिस पोस्टरबाजी कर लोगों को नक्सली व उग्रवादियों के खिलाफ सूचना दे रही है. इस संबंध में डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने बताया कि एसपी चंदन कुमार झा के निर्देश पर एएसपी सरोज कुमार के सहयोग से कुल 22 उग्रवादी व नक्सलियों की सूची तैयार की गयी है.
ये सभी इनामी नक्सली हैं. इनके ऊपर दर्जनों मामले दर्ज हैं. इन हार्डकोर नक्सलियों के संबंध में करीब एक हजार परचा तैयार किया गया है. ये परचा गांव-गांव में साटा जा रहा है. बहुत जल्द परचा को हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित गांवों में गिराया जायेगा. उन्होंने कहा कि इन नक्सली व उग्रवादियों को पकड़ने में सहयोग करने वाले लोगों को इनाम दिया जायेगा.
भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सलियों के नाम
नक्सली का नाम इनाम राशि
सौरभ यादव सात लाख
बुद्धेश्वर उरांव सात लाख
खुदी मुंडा सात लाख
नकुल यादव पांच लाख
मदन यादव पांच लाख
भूषण यादव पांच लाख
अजय यादव पांच लाख
रंथु उरांव तीन लाख
बीरबल उरांव तीन लाख
लजीम अंसारी तीन लाख
पीएलएफआइ उग्रवादियों के नाम व इनाम राशि
उग्रवादी का नाम इनाम राशि
दिनेश गोप 25 लाख
मार्टिन केरकेट्टा 15 लाख
गुज्जू गोप उर्फ श्याम 10 लाख
संतोष यादव उर्फ कारगिल 10 लाख
तिलकेश्वर यादव उर्फ राजेश दो लाख
कुलदीप गोप दो लाख
शनिचर सुरीन दो लाख
राजन उर्फ प्रकाश उरांव दो लाख
लखन गोप एक लाख
संजीवन टोपनो उर्फ डिस्को एक लाख
कृष्णा गोप एक लाख
मुकेश चीक बड़ाइक एक लाख
