किशोरी सशक्तीकरण प्रशिक्षण का आयोजन

कामडारा : सर्व जागृति केंद्र व जिला समाज कल्याण विभाग गुमला के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को किशोरी सशक्तीकरण व राजीव गांधी सबला योजना के तहत जीवन कौशल पर प्रखंड सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन सीडीपीओ कुसुम डुकुरिया ने किया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ किशोरी ही आगे चल कर स्वस्थ महिला […]

कामडारा : सर्व जागृति केंद्र व जिला समाज कल्याण विभाग गुमला के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को किशोरी सशक्तीकरण व राजीव गांधी सबला योजना के तहत जीवन कौशल पर प्रखंड सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन सीडीपीओ कुसुम डुकुरिया ने किया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ किशोरी ही आगे चल कर स्वस्थ महिला बनती है. संस्था की सचिव सावित्री मेहता ने जीवन कौशल से जुड़ी सात बिंदुओं पर जानकारी दी.
महिला पर्यवेक्षिका संध्या कुमारी ने कहा कि आप सभी प्रशिक्षण से स्वावलंबी बनें. मास्टर ट्रेनर सुभेश्वर सिंह व जसिंता टोपनो ने जीवन कौशल, स्वयं जागरूकता, स्वास्थ्य पोषण, महिलाओं का नेतृत्व, कानूनी अधिकार के संबंध में विस्तार से बताया. मौके पर सुनीता कुमारी, शांति कुमारी, रजनी कुमारी, करूणा कुमारी, रीना कुमारी, अफरीना खातून, रूकसार खातून, सोनिका केरकेट्टा, माधुरी कुमारी व नौसबा नाज सहित कई प्रशिक्षणार्थी मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >