घाघरा स्टेडियम को पूरा करने का निर्देश

चर्चा. विकास भवन में उपायुक्त के साथ जिला समन्वय समिति की बैठक बैठक से गायब अधिकारियों का वेतन रोका गया अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा गया गुमला : विकास भवन गुमला में उपायुक्त श्रवण साय की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में विधायक योजना मद, मुख्यमंत्री विकास योजना […]

चर्चा. विकास भवन में उपायुक्त के साथ जिला समन्वय समिति की बैठक
बैठक से गायब अधिकारियों का वेतन रोका गया
अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा गया
गुमला : विकास भवन गुमला में उपायुक्त श्रवण साय की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में विधायक योजना मद, मुख्यमंत्री विकास योजना मद, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, आदर्श ग्राम योजना, लंबित एसीडी विपत्रों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने बताया कि जिले में एनपीसीसी द्वारा 19 रोड बनाया जाना है, जिसमें अभी सिर्फ 11 से 12 में काम चल रहा है.
वर्ल्ड बैंक द्वारा 19 योजना के विरुद्ध 11 को पूर्ण कर लिया गया है. आठ योजना अभी भी बाकी है. बाकी बंद कार्य को जल्द से जल्द चालू कर पूरा कराने को कहा. कोनबीर से पालकोट मार्ग सहित अन्य जरूरी जगहों को चिह्नित कर जल्द से जल्द डीपीआर तैयार करा कर कार्य शुरू कराने का निर्देश पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया.
आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण सहित समाज कल्याण द्वारा संचालित योजनाओं को तेजी से पूरा कर प्रतिवेदन देने को कहा. जिले में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र, पॉलिटेक्निक, कस्तूरबा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एकलव्य विद्यालय, विधायक जलनिधि, आदर्श ग्रामों में पेयजलापूर्ति योजना व अन्य योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कर हैंडओवर करने को कहा है. घाघरा में विशेष प्रमंडल द्वारा बन रहे खेल स्टेडियम को पूरा करने एवं जिले में बन रहे अन्य स्टेडियमों को तैयार कर हैंडओवर करने को कहा है.
श्री साय ने जिले में बढ़ रहे कुपोषण के प्रति चिंता जाहिर की और बताया कि जिले में 350 से अधिक बच्चे अति कुपोषित हैं. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य सेंटर से कुपोषण का पूरा प्रतिवेदन मांगा है. स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कर डॉक्टर या एएनएम की प्रतिनियुक्ति कर नियमित रूप से चलाने का निर्देश दिया है. डीआरडीए निदेशक मो़ मुस्तकीम अंसारी को सभी प्रखंडों में कार्य की प्रगति जांच कर प्रतिवेदन देने को कहा है.
फूड प्रोसेसिंग, लाह प्रोसेसिंग तथा अन्य उद्यम चलाने के लिए जमीन चिह्नित करने का सभी प्रखंड/अंचल पदाधिकारियों को निर्देश दिया. बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का उपायुक्त ने आदेश दिया है. बैठक में डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा व निदेशक मो मुस्तकीम अंसारी सहित कई अधिकारी थे.
प्रभात खबर ने मुद्दा उठाया था
घाघरा में बना 80 लाख रुपये का मिनी स्टेडियम बेकार पड़ा है. इस समाचार को प्रभात खबर ने प्रमुखता के साथ उठाया था. समाचार छपने के बाद डीसी ने विभाग को स्टेडियम पूरा कर खेल प्रेमियों को समर्पित करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >