आपकी जिंदगी आपके हाथ में है

डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने बच्चों को दी नसीहत, कहा यातायात नियम का पालन करने का दिया निर्देश. गुमला : गुमला डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने कहा है कि आपकी जिंदगी आपके हाथ में हैं. युवक व कम उम्र के बच्चे मौत के साथ करतब न करें. यातायात के नियम का पालन करें. मोटरसाइकिल की रफ्तार उतना […]

डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने बच्चों को दी नसीहत, कहा
यातायात नियम का पालन करने का दिया निर्देश.
गुमला : गुमला डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने कहा है कि आपकी जिंदगी आपके हाथ में हैं. युवक व कम उम्र के बच्चे मौत के साथ करतब न करें. यातायात के नियम का पालन करें. मोटरसाइकिल की रफ्तार उतना ही रखें, जितना आप संभाल सकते हैं. गति सीमा कम रखें. सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षा प्रदान करें.
श्री चौधरी बुधवार को रायडीह प्रखंड के जय किसान टेन प्लस टू हाई स्कूल मांझाटोली में वर्ग नौ के विद्यार्थियों को यातायात के नियम के संबंध में जानकारी दे रहे थे. साथ में रायडीह थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह भी थे. डीएसपी ने करीब आधा घंटे तक विद्यार्थियों को पढ़ाया.
इस दौरान उन्होंने यातायात नियम के अलावा जीवन में आगे बढ़ने के टिप्से भी दिये. विद्यार्थियों ने एक स्वर में कहा कि यातायात नियम का खुद भी पालन करेंगे और दूसरों को भी पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे.
डीएसपी व थाना प्रभारी दोपहर में जय किसान मांझाटोली स्कूल पहुंचे. पहले स्कूल के एचएम फादर सीरिल कुल्लू से उनके कार्यालय में मुलाकात की. अधिकारियों ने कहा कि आपका स्कूल तीखा मोड़ पर है. अधिकारियों ने मोड़ के समीप गति सीमा का बोर्ड लगाने की अपील की.
रायडीह में वाहन दुर्घटना को रोकने के लिए पुलिस विभाग द्वारा पहल की जा रही है. तेज गति से गाड़ी चलाने वालों को नसीहत देते हैं. रायडीह में पांच एक्सीडेंटल जोन चिह्नित कर सूची जिला को उपलब्ध करायी गयी है.
राजेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी, रायडीह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >