धान क्रय नहीं किये जाने से आक्रोशित थे किसान
डंडई : डंडई प्रखंड के किसानों ने धान क्रय नहीं होने से आक्रोशित होकर गोदाम के पास टीए ग्रेड-1 नीतू गोपाल दास और टीए-2 सुभाशीष विश्वास को बंधक बना लिया़ इस दौरान किसानों ने खूब हंगामा किया़ किसान दो दिन से धान लेकर गोदाम के पास पड़े रहने के बावजूद धान क्रय नहीं किये जाने को लेकर आक्रोशित थे़ करीब दो घंटे तक बंधक बने रहने के बाद नीतू गोपाल व सुभाशीष द्वारा शनिवार को धान हर हाल में क्रय करने का आश्वासन दिये जाने के बाद उन्हें मुक्त किया गया़
इस दौरान डंडई के किसान सचिदानंद प्रसाद, करके की मानव देवी, नंद गोपाल कुशवाहा, चंद्रदेव कुशवाहा, टोरीकला के भारद्वाज तिवारी, अजयकांत तिवारी, विजय तिवारी, तसरार के रघुराज प्रसाद सिंह आदि ने कहा कि उन लोगों को विभाग की ओर से धान बेचने के लिए मोबाइल पर संदेश भेजा गया था़ संदेश के मुताबिक उन लोग तीन फरवरी को धान लेकर गोदाम के पास पहुंचे़ लेकिन यहां पहुंचने पर उन्हें बताया कि अभी धान की खरीदारी नहीं हो रही है़ वहां उन्होंने देखा कि दो फरवरी से ही कई किसान भाड़े पर ट्रैक्टर से धान लाकर पड़े हुए हैं. लेकिन अभी तक उनका भी धान क्रय नहीं हो पाया है़ वे लोग खुले आसमान में धान लेकर धान क्रय करने का इंतजार कर रहे थे़
इससे आक्रोशित होकर उन्होंने दोनों कर्मचारियों को बंधक बनाया था़ उन लोगों की मांग थी कि जब तक उनकी धान गोदाम में खरीद नहीं ली जाती, तब तक दोनों को बंधक बनाये रखेंगे़ लेकिन कर्मचारियों द्वारा कल धान खरीदने के आश्वासन दिये जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया़ इस संबंध में बंधक बने कर्मचारियों ने कहा कि फोरी की वजह से आजतक धान की खरीदारी नहीं हो सकी है़ शनिवार की सुबह फोरी आते ही 10 बजे से पांच बजे तक धान की खरीद की जायेगी़
