तीन माह से नहीं मिल रही राशन सामग्री, परेशानी

कामडारा : प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों कार्डधारियों को तीन माह से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है़ इसका मुख्य कारण राशन डीलरों को खाद्य सुरक्षा प्रणाली के तहत जो ई-पोश मशीन उपलब्ध करायी गयी है़, उसमें कई कार्डधारियों का आधार नंबर मैच नहीं कर रहा है़ कई कार्डधारियों का आधार नंबर, […]

कामडारा : प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों कार्डधारियों को तीन माह से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है़ इसका मुख्य कारण राशन डीलरों को खाद्य सुरक्षा प्रणाली के तहत जो ई-पोश मशीन उपलब्ध करायी गयी है़, उसमें कई कार्डधारियों का आधार नंबर मैच नहीं कर रहा है़ कई कार्डधारियों का आधार नंबर, तो कई कार्डधारियों की अंगुली का निशान मैच नहीं कर रहा है़ जिस कारण राशन सामग्री लिये बिना कार्डधारियों को लौटना पड़ रहा है़ इंदु देवी, मंजू देवी, संतोषी देवी, वीणा देवी, सुशीला देवी, बिरसमुनी देवी, मुन्नी देवी, सुनीता देवी व निर्मल सिंह आदि कार्डधारियों ने बताया कि पूर्व में कार्ड से हर माह राशन सामग्री मिलती था़, लेकिन ई-पोश मशीन आने के बाद परेशानी हो गयी है़
इस संबंध में कामडारा प्रखंड के प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो ने बताया कि ई-पोश मशीन में आधार नंबर गलत इंट्री होने के कारण राशन वितरण में परेशानी हो रही है़
वहीं एसडीओ अमर कुमार ने बताया कि जिनका आधार नंबर छूट गया है या गलती है, उसका जिला आपूर्ति कार्यालय गुमला में सत्यापन चल रहा है़ जल्द ही सभी कार्डधारियों के बीच राशन सामग्री वितरण करना सुनिश्चित कराया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >