आपराधिक घटना को अंजाम देनेवाले थे
पुलिस ने घेराबंदी कर दो को धर दबोचा.
गुमला : गुमला पुलिस ने एनएच 43 पर नागफेनी के समीप से पीएलएफआइ के दो हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें सिसई थाना क्षेत्र के लोहजारा गांव के चरकू पहान व रायडीह थाना क्षेत्र के करीडा निवासी सुरेश केरकेट्टा शामिल हैं.
चरकू के पास से 315 बोर का एक लोडेड कट्टा व सुरेश के पास से 12 बोर की दो गोली बरामद हुई है. दोनों नागफेनी नदी के समीप किसी अापराधिक घटना को अंजाम देने के लिए खड़े थे. इसी बीच गुमला थाना प्रभारी राकेश कुमार, सअनि बबलू बेसरा व सअनि भगवान प्रसाद गौड़ ने घेराबंदी कर दोनों उग्रवादियों को धर दबोचा. पुलिस के अनुसार, चरकू पहान कई उग्रवादी घटनाओं में शामिल रहा है. वह कई बार पुलिस को चकमा देकर भागने में भी सफल रहा है.
